जियरकैवियार - ले प्रीमियर कैवियार इथिक

जियरकैवियार एलएलसी एक स्विस उद्यम है। पूर्णता का अनुसरण हमारा सिद्धांत है। हम सामाजिक और पारिस्‍थितिकी दृष्‍टि से कर्त्तव्‍यनिष्‍ठ एवं जागरूक हैं। हमारी अवधारणा सम्‍पोषणीयता पर आधारित है।

कैवियार का भविष्य जिम्मेदार एक्वा फार्मिंग के हाथों में निहित है। ‘हमारी' स्टर्जन्‍स का पालन दुनिया से दूर उरुग्वे के दिल की गहराई में शुद्ध पारिस्थितिकी तंत्र में किया जाता है।

उरुग्वे की कैवियार अपनी उत्कृष्टता के लिए विख्‍यात हैं, जिनकी तुलना केवल कैसपियन सागर में पाए जाने वाले सर्वोत्तम कैवियार से की जाती है। लगातार तकनीकी सुधार और असीमित शुद्ध पानी की वजह से हमारे स्टर्जन्‍स का पालन पोषण किसी रासायनिक या औषध यौगिकों या हार्मोन के बिना स्वस्थ वातावरण में किया जा सकता है।

हमारे कैवियार में बड़े आकार का दाना होता है। यह रूसी तथा साइबेरियाई स्‍ट्रेजन्‍स से आया है। हम आलीशान ओसाइट्रा और उत्‍कृष्‍ट ओसाइट्रा के बीच भेद करते हैं जिनका चयन जियरकैवियार का उत्‍पादन करने के लिए किया जाता है। मछली के शुक्राणु को इसके आकार, स्वाद, रंग और बनावट की चरमावस्‍था में एकत्र किया जाता है। उत्पादन के लिए हम पोटागोनियाई एनडीज तथा पुर्तगाल के फ्लेयर डी सेल के खनिज जल का उपयोग करते हैं जो स्‍वयं में विलक्षण है।

जियरकैवियार अपने ग्राहकों को बिक्री केंद्र से उद्गम स्‍थान तक की समस्‍त जानकारी उपलब्‍ध कराने का आश्वासन देता है। 

पारदर्शिता के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। यह एक पूर्वशर्त है।

कैवियार व्यापार का संचालन संयुक्त राष्ट्र एक प्राधिकरण के तहत होता है। जियरकैवियार का उत्‍पादन अंतर्राष्ट्रीय कानून और विनियमन के तहत एक अधिकृत उत्‍पादक द्वारा तथा यूरोपीय संघ (PP34), अमेरिका मछली और वन्य जीव विनियामक आयोग (एचएसीसीपी) और जापान के अनुसार किया जाता है। कैवियार विश्वास पर आधारित है। हमारे कैवियार का स्रोत एक सम्‍पोणीय नियंत्रित एक्‍वा फार्मिंग परिवेश है और उच्चतम मानकों को पूरा करता है।

स्टर्जन के जीवन को बचाने के लिए उनका पालन करना आवश्यक है। जियरकैवियार के खास साझेदार का फार्म जैविक खाद्य उत्पादन के सिद्धांतों पर बनाया गया है। "वर्ग में सर्वश्रेष्ठ होना" जियरकैवियार का सिद्धांत है और इसलिए वह अपने सहयोगियों के प्रति प्रतिबद्ध है। कृषि प्रणाली पारिस्थितिकी के अनुकूल है। पानी स्‍वच्‍छ रियो नेग्रो से आता है, जिससे पानी की उच्‍चतम गुणवत्ता सुनिश्चित होती है। एक सुस्‍थापित तथ्य यह है कि हमारा व्यापार प्रचालन CO2 के हिसाब से तटस्थ है जो हमारे मूल्‍यों का प्रतीक है।

संदर्भ सूची

  • हैरोड्स/इंग्लैंड
  • ला ग्रैंडे एपीसेरी पेरिस/फ्रांस
  • ऐल कोर्टे इंग्‍लेस/पुर्तगाल
  • फूड एम्पोरियम/अमरीका
  • पार्क हयात ज्यूरिख/ स्विटज़रलैंड
  • पार्क हयात दुबई/संयुक्त अरब अमीरात
  • पार्क हयात जेद्दा/ केएसए
  • डोर्चेस्‍टर होटल, लंदन/ब्रिटेन
  • होटल बो औ लैक, ज्यूरिख/स्विट्जरलैंड

संपर्क:

ईमेल: caviar@zwyercaviar.com

फोन: + 41 71 333 4000

Skype: zwyercaviar 

फैक्स: + 41 71 330 0470

इस साइट पर समस्‍त सामग्री अंग्रेजी में है। इसके अलावा, समस्‍त पत्राचार अंग्रेजी भाषा में ही किया जाना चाहिए।

Cएंटर करने के लिए यहां क्लिक करें!

पार्टनर्स | पुरस्कार | न्यूजलेटर | ब्लॉग | मीडिया कॉर्नर | संपर्क | होम | साइटमैप | रहस्य बताएं | कानूनी
कैवियारिस्ट / कावीयार ब्लॉग